Logo

Table of Contents

काले कपड़ों वाली औरत

नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज लेंगे एक ऐसे अनुभव को जिसमें साधक की बहन के साथ हुए कुछ अनुभव को एक साधक ने भेजा है तो चलिए पढ़ते हैं। इनके पत्र को और जानते हैं क्या है यह अनुभव?

सर्वप्रथम श्री गुरु श्रेष्ठ जी के श्री चरणों में आपके शिष्य का प्रणाम स्वीकार करें। गुरुदेव यह अनुभव मेरी छोटी बहन के। जो मेरे अनुसार बताई गई विधि से उसने पूजा की थी जिसमें कुछ भयावह और असमंजस में डालने वाले अनुभव हुए हैं जिसके फलस्वरूप कई प्रश्न मेरे मन में भी जागृत होने लगे।

परंतु मैं उनका अर्थ समझ नहीं पा रहा हूं। इसलिए हे गुरुदेव मेरी दुविधा को शांत करने की कृपा करें। गुरुजी मेरा अनुरोध है कि मेरी गोपनीयता बनाए रखें। गुरुदेव मैं कुछ अनुभव कॉल रिकॉर्डिंग के द्वारा भी भेज चुका हूं। अगर आपको उचित लगे तो वीडियो बना सकते हैं। गुरुजी अनुभव कुछ इस प्रकार से हैं। गुरु जी मेरी बहन ने गायत्री मंत्र का 21 दिन का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद उसने मां चंडिका के कवच का पाठ शुरू किया था और महादेव के 1000 नामों का जाप रोज नियम से करती थी। गुरुदेव मैंने पहले भेजे अनुभव में बताया था कि उसको काले कपड़ों वाली औरत दिखाई देती थी। उन्होंने मेरी बहन को कई बार परेशान भी किया, लेकिन गायत्री मंत्र का प्रभाव शुभ रहा। गुरु जी यह अनुभव अगस्त 22

का है। एक दिन वह सुबह मंत्र जाप कर रही थी। उसे कुछ अलग सी सुगंध आने लगी। उसने सोचा ऐसा ही हो रहा है लेकिन लगातार दो दिन हो गए थे। तब उसने मुझे बताया तो अगले दिन उसे पायल की आवाज और खुशबू आने लगी। दो दिनों तक वह लगातार आती रही। फिर उसके 2 दिन बाद पूजा करते हुए उसे अनुभव हुआ कि कोई उसके पास खड़ा है, लेकिन उसने जैसे ही देखने की चेष्टा की तो उसे सिर्फ वहां चरण दिखाई दिए जिनमें बिछुए थे। और वस्त्र लाल रंग के थे। यह घटना 29-9-2021 की है। उसके बाद 1 तारीख को रात को वह मंत्र पढ़ गई थी कि अचानक घर में कहीं से सर्प आ गया जो पूजा स्थल के नीचे घूम रहा था। जिसे देखकर मेरी मां भी डर गई थी।

इसी बीच वह दीवार में घुसने लगा तो मेरी मां ने उसको डंडे से पीट कर मार डाला। जो कि उन्हें नहीं करना चाहिए था उस सर्प के मर जाने के बाद उसने।

बाद याद की कि भाई ने मना किया था कि जब तक महादेव के मंत्रों की जाप कर रही हो तब तक अगर कोई सर्प आए तो उसे मारना नहीं है। इस बात पर मेरी बहन को बहुत ग्लानि हुई। वह यह स्मरण कर सो गई तो उसे सपना आया कि वह सर्प उसके पीछे पड़ा है।

मेरी मां ने फिर से उसे मार डाला। यह सपना उसे दो-तीन दिनों तक लगातार आता रहा। इसके बाद 8 तारीख को दोपहर 3:30 बजे के करीब उसे एक और सपना आया कि मैं और मेरी बहन किसी अनजान जगह किसी मंदिर में है। मैं वहां मेरी बहन को छोड़कर पानी लेने चला गया तो वहां पर कोई काले कपड़ों वाली औरत आती है। मेरी बहन के दोनों हाथों को उसने नोच लिया जिसके पश्चात वह बहुत डर गई। तभी मैं वहां पर आ गया तो वह भाग गई।

उसकी आंखें खुल गई परंतु जिसे हम सपना समझ रहे थे, वह सत्य प्रतीत होता है क्योंकि उसके खरोच ने के निशान मेरी बहन के हाथों पर है। मैं उसका फोटो और सर्प का फोटो भी आपको भेज दूंगा। कई सारे अज्ञात मंदिर पर अज्ञात जगहों के दर्शन और सुरक्षा। मेरे रूप में कोई शक्ति रक्षा कर रही है परंतु कोई काले कपड़ों वाली औरत उसके पीछे पड़ी है। फिर गुरुजी उसी रात को उसे स्वप्न आया कि वह कहीं अनजान जगह पर है। और वही औरत उसके सामने खड़ी चिल्ला रही है। वह बहुत डर गई थी। वह सोच रही थी कि भाई हम कहां हैं? क्योंकि उसके हर सपने में मैं उसके साथ होता हूं। तभी उसके कानों में कोई आवाज जिस ने कहा कि नाम लो डरो मत उसकी समझ में कुछ नहीं आया तो वह ध्यान पर बैठ गई और वह औरत चिल्ला कर उठी। बुरी तरह जैसे उसे कोई पीट रहा हो। फिर उसकी आंख खुल गई। फिर आज 12 तारीख को उसे अपना एक और सपना आया। कि हमे अपने घर में। आवाज आ रही है। उसने मेरी मां से पूछा कि किसकी आवाज है? तो मैंने मना कर दिया कि कोई नहीं है सो जाओ! लेकिन मैं अपनी बहन का हाथ पकड़ कर उससे बोला, चल मेरे साथ देखते हैं। किसकी आवाज है तो मैं उसको वहीं ले गया, जहां उसे औरत ने उसके हाथ खरोच ए थे। उसने देखा कि वह औरत बंधी घुटनों पर बैठी है और मैं उसको बोल रहा हूं। अब लगा हाथ और वह रो रही है। फिर उसने मुझसे पूछा, हम यहां किस लिए आए हैं। मैंने कहा हां, अब वह कभी नहीं आएगी। गुरु जी मेरे प्रश्न! गुरुजी बहुत सुगंध पायलों की आवाज और पैरों का दिखना। और अभी भी लगातार किसी का छूकर भाग जाना क्या है? लगातार शरीर पर चींटी जैसे चलना क्या है, वह काले कपड़ों वाली औरत कौन हो सकती थी उसको मेरे साथ दिव्य जगह का दर्शन मेरे द्वारा उसकी रक्षा का रहस्य क्या है? ओम श्री!

मात्रेय नमः क्या यह मां? पराशक्ति के मंत्र का जाप में ईस्ट रूप में कर सकता हूं।

और वह कौन शक्ति उसकी रक्षा कर रही है?

संदेश-तो देखिए आपके प्रश्नों में सबसे पहला प्रश्न है की सुगंध और पायल की आवाज! पैरों का दिखना यह सब किसी योगिनी के आने के संकेत हैं जो मंत्र जाप के कारण उनके निकट आ रही है। सिद्धि के रूप में अपना आशीर्वाद देने के लिए।

लगातार शरीर पर। किसी के चलने जैसा एहसास चींटी का।

यह विभिन्न केंद्र जो शरीर के होते हैं जिन्हें हम नाड़ी तंत्र मानते हैं। गुप्त नाड़ियों के जाग्रत होने की लक्षण है। मंत्र ऊर्जा के द्वारा।

काली कपड़े वाली औरत। नाग लोक से संबंधित शक्ति है क्योंकि इन्होंने गलती से नाग को मार दिया है। वह नाग या सर्प? केवल इनकी रक्षा सुरक्षा और सिद्धियां देने के लिए परीक्षा लेने आया था लेकिन उसको मार डालना बहुत ही बुरा कर्म हुआ। इसी कारण उससे जुड़ी हुई नाग लोक की यह काली शक्ति या काले कपड़ों वाली औरत वहां पर आ गई और उसने इन्हें परेशान करना शुरू कर दिया, लेकिन मंत्र की शक्ति के माध्यम से दिव्य शक्ति की प्राप्ति और अपने भाई के द्वारा।

माता की पूजा और उनकी शक्ति के प्रभाव के कारण इनकी सदैव रक्षा हो रही है।

मां का मूल मंत्र मैं पहले ही बता चुका हूं। वही सबसे सर्वोत्तम है। बाकी जिस रूप में हम जपते हैं, उस तरह के कई मंत्र हमें देखने को मिलते हैं। तो यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप उनके किसी और रूप को या किसी विशेष संभावना को मंत्र के रूप में जपना चाहते हैं अथवा नहीं तो आप जप सकते हैं।

लेकिन माता का मूल मंत्र जिसे मैं गुरु मंत्र कहता हूं, वह सर्वोत्तम है और वही पूर्ण है और वही! सभी लोकों के पार ले जाने वाला है।

वही शक्ति जो आपकी रक्षा कर रही है, वह माता की ही शक्ति है और उनकी योगनियाँ, सुगंध, पायल इत्यादि के रूप में आ रही हैं। तो यह था का अनुभव अगर आपको पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। चैनल को आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद।

Scroll to Top