नमस्कार दोस्तों धर्म रहस्य चैनल पर आपका एक बार फिर से स्वागत है। आज हम लोग एक विशेष वीर साधना को देखेंगे क्योंकि यह वीर एक अलग ही शक्ति रखता है और इस वीर का नाम है रखता वीर। वीर साधना में रखता वीर बहुत ही ऊंचा स्थान पे माना जाता है इसकी साधना से व्यक्ति प्रेत बाधा, खबीस और अन्य दुष्ट शक्तियों के द्वारा परेशान लोगों का इलाज कर सकता है। वीर को आज्ञा मिलते ही वह तुरंत ही कार्य कर देता है। केवल प्रेत संबंधी बाधाएं ही नहीं बल्कि यदि यह वीर प्रसन्न हो जाए तो भाग्य में जो नहीं हो, वह भी प्रदान करने की क्षमता इसके अंदर है। यह दुर्लभ साधना मानी जाती है। मारण मोहन, वशीकरण, उच्चाटन, स्तंभन इत्यादि सभी कार्य यह वीर करता है। इसके अलावा शत्रु का सर्वनाश करने में भी यह बहुत ही तीव्र माना जाता है। इसके विषय में कहा जाता है कि जब इसका जन्म हुआ तो जन्म लेते ही यह बोलने लग गया और अपनी मां से कहा, कि मेरे जैसा बलवान कौन है संसार में जो पैदा होते ही बोलने लगा। इस पर उसकी माता ने उसे समझाया पुत्र घमंड नहीं करते। इस दुनिया में एक से बढ़कर एक बलवान मौजूद है।
फिर रखता वीर ने अपनी मां से कहा पैदा होते तो भगवान राम जी और भगवान श्री कृष्ण ने भी बोलना शुरू नहीं किया था। फिर बताओ मुझसे बलवान आखिर कौन है तब रखता वीर की माता ने कहा। पुत्र तुमने तो पैदा होकर बोलना शुरू किया है पर? गोगा जाहरवीर ने तो मां के पेट में ही बोलना शुरू कर दिया था। यह सुनकर और रखता वीर का घमंड टूट गया और वह गोगा जाहरवीर के सेवक बन गए। कहते हैं रखता वीर गोगा जाहरवीर के घोड़े के पीछे चलते हैं। यह एक अत्यंत ही तीव्र साधना मानी जाती है और इस साधना में निश्चित रूप से भयंकर शक्तियों से सामना होता है। कहते हैं जब कोई। माता काली का अनुष्ठान करता है तो वीर साधक के सामने अवश्य आते हैं क्योंकि सभी वीर माता काली के दूत माने जाते हैं। यह एक विशुद्ध तांत्रिक साधना है। यह अत्यधिक सामर्थ्य रखने वाला वीर है। यह साधक! अपने इस वीर से कोई भी काम करवाने की क्षमता रखता है। इसकी विधि इस प्रकार से वर्णित की गई है। किसी भी अर्धरात्रि के समय। विशेष रुप से। अगर गुप्त नवरात्रि हो तो सर्वोत्तम! अथवा चैत्र, वैशाख, जेठ का महीना अथवा कोई भी शुभ! तांत्रिक महीना। इसकी साधना के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसकी साधना का स्थल श्मशान घाट सर्वोत्तम है क्योंकि घर पर यह साधना करने से इसके आने में समस्या खड़ी हो सकती है। क्योंकि घर का माहौल सभी जगह एक जैसा नहीं होता है घर में कई नास्तिक लोग और कई विधि-विधान न जाने वाले और दखलअंदाजी देने वाले लोग मौजूद रहते हैं। इसकी साधना में जो सामग्रियां आपके पास होनी चाहिए, उनकी बात करते हैं। इसमें लाल वस्त्र लाल फूल, गुड, खीर, सुपारी, लॉन्ग, सिंदूर घी भी आपके पास होना चाहिए। जब हम पहली बार श्मशान में जाते हैं तो हाथ में जल लेकर उसके बाद उसे नीचे गिरा दे और यह संकल्प लें कि मैं शमशान के इस वीर भैरव स्वरूप को अपनी साधना के लिए सिद्ध करना चाहता हूं और रखता वीर 21 दिन की साधना का संकल्प लेता हूं। श्मशान घाट में जिस चिता में आग जल रही हो उसके सामने सिंदूर और घी का अभिमंत्रित घेरा बनाकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाना चाहिए। 108 मंत्र पढ़कर चिता पर खीर चढ़ाई जाती है। फिर 5-5 लॉन्ग और फूल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद आपको मंत्र पढ़ना है। पहली रात 1188 मंत्र जाप करना है और हर रात 108 मंत्र इसमें जोड़ते चले जाना है। यह प्रक्रिया 21 रातों तक की जाती है। इस साधना में आपका सामना बड़ी ही शक्तिशाली शक्तियों से हो सकता है जो आपकी साधना भंग करने का प्रयास करेंगी। श्मशान में विचरण करने वाली शक्तियां साधक को डराने की कोशिश करती हैं। वीर भी साधक को विचलित करने की कोशिश करता है। साधक को इन सब से डरना नहीं चाहिए। सिर्फ मंत्र पर ध्यान लगाकर जाप करते रहना चाहिए। यह साधना किसी गुरु के की देखरेख में करनी चाहिए। वरना आप का अहित भी हो सकता है। धूम्रपान, गरिष्ठ भोजन और तामसिक भोजन पूर्णता त्याग देना होता है। गुरु के अलावा साधना की बात या सिद्धि की बात कभी भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। साधना के बीच डरने पर अन्य तामसिक शक्तियां व्यक्ति पर हावी हो जाती हैं और उसे बर्बाद भी कर सकती हैं। प्राचीन काल में राजा साधना करते या करवाते थे जिससे युद्ध में उन्हें जीत मिल सके। अगर वीर सिद्ध करने वाला अपने मन में किसी से बैर रखता है तो तुरंत वीर उसका बदला लेने चल पड़ता है। इसलिए साधक किसी से भी बैर भावना ना रखें। जब वीर आपके सामने प्रकट हो तो उससे आपको तीन वचन लेने हैं। पहला मेरी इच्छा अनुसार ही आपको कर्म करने होंगे। मेरी बिना आज्ञा पूछे आपको कुछ भी नहीं करना है। जब भी मंत्र जाप करके आपको मैं बुलाऊंगा, आपको तुरंत चले आना होगा। कहते हैं साधक किसी को भी देखकर यह जान सकता है कि उसकी मृत्यु कब आएगी, उसमें कितनी शक्ति है साधक के अंदर! कार्य करने की क्षमता बहुत गुना बढ़ जाती है। यह कहा जाता है कि एक साधक जब पुराने समय में इसकी सिद्धि कर खेत काटने बैठता था और वीर का आवाहन करता था तो 10 मिनट में 1 बीघा गन्ना काट सकने की क्षमता उसके अंदर आ जाती थी। इसके अलावा इस वीर की साधना से बल और पौरुष बढ़ जाता है। युद्ध कुश्ती दंगल इत्यादि जीतने में। उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। अगर कोई व्यक्ति ऐसे व्यक्ति से दुश्मनी करता है तो उसका नाश होना तय होता है। इसका जो मंत्र है वह इस प्रकार है। रखता वीर लै कर्द कलेजा चीर
मेरा वैरी तेरा भछ
ताइओ मुड़ी पीके रत्त
चले मन्त्र फुरे वाचा
देखां रखता वीर तेरी हाजरी का तमाशा !
इसकी प्रयोग विधि इस प्रकार से करनी चाहिए कि जब भी कोई कार्य आपको करवाना हो तो आप मिट्टी के बर्तन में सारी सामग्रियां रखकर और शराब लेकर एक उजाड़ स्थान पर रखें और फिर 11 बार मंत्र पढ़कर अपना कार्य बोल दे तो यह वीर आपका कार्य सिद्ध कर देता है या उसे पूर्ण कर देता है। यदि वीर प्रत्यक्ष हो जाए तो उसे जाहरवीर बाबा और गुरु गोरखनाथ की कसम खिलाकर अंगूठे में स्थापित होने के लिए भी कहिए जान ले कि जब भी मैं चुटकी बजाकर कोई कार्य कहूंगा तो उस कार्य को तुझे सिद्ध करना होगा। यह एक तीव्र साधना है इसलिए गुरु की आज्ञा और गुरु के सानिध्य में रहकर इस साधना को करें अन्यथा फायदा की जगह नुकसान हो सकता है। तो यह थी रखता वीर साधना। अगर आज का वीडियो आपको पसंद आया है तो लाइक करें। शेयर करें, सब्सक्राइब करें। आपका दिन मंगलमय हो। धन्यवाद। |
|
Table of Contents
रखता वीर साधना
Dharam Rahasya
धर्म रहस्य -छुपे रहस्यों को उजागर करता है लेकिन इन्हें विज्ञान की कसौटी पर कसना भी जरूरी है हमारा देश विविध धर्मो की जन्म और कर्म स्थली है वैबसाइट का प्रयास होगा रहस्यों का उद्घाटन करना और उसमे सत्य के अंश को प्रगट करना l इसमें हम तंत्र ,विज्ञान, खोजें,मानव की क्षमता,गोपनीय शक्तियों इत्यादि का पता लगायेंगे l मै स्वयं भी प्राचीन इतिहास विषय में PH.D (J.R.F रिसर्च स्कॉलर) हूँ इसलिए प्राचीन रहस्यों का उद्घाटन करना मेरी हॉबी भी है l आप लोग भी अपने अनुभव जो दूसरी दुनिया से सम्बन्ध दिखाते हो भेजें और यहाँ पर साझा करें अपने अनुभवों को प्रकाशित करवाने के लिए धर्म रहस्य को संबोधित और कहीं भी अन्य इसे प्रकाशित नही करवाया गया है date के साथ अवश्य लिखकर ईमेल - dharamrahasya@gmail.com पर भेजे आशा है ये पोस्ट आपको पसंद आयेंगे l पसंद आने पर ,शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें l धन्यवाद