Logo

Table of Contents

No headings were found on this page.

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 173

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 173

१. जाप करते समय माला टूट कर बिखर जाए तो उसका क्या अर्थ होता है ?

उत्तर:- अगर साधना काल में किसी भी कारण से  माला टूट जाती है तो इसका अर्थ होता है की आपकी साधना भंग हो चुकी है | यह नियम केवल  तांत्रिक साधना पर  ही लागू होता है,  इष्ट मंत्र और  गुरु मंत्र साधना में यह नियम नहीं लगता उस समय माला टूटने का अर्थ होता है की आप पर कोई संकट आने वाला है या आपकी तप ऊर्जा किसी कारण से नष्ट हुई है यह उसका अर्थ होता है |

२. साधना करते समय माला हाथ से छूट कर नीचे  गिर जाए तो उसका क्या अर्थ है ?

उत्तर:-  इसका कई अर्थ होते है |

१. साधक ध्यान में ज्यादा चला गया है जिसकी वजह से उससे गलती हो गई |

२. जिस शक्ति को या ऊर्जा को आपने साधना के माध्यम से प्राप्त किया है उसे कोई और खीच रहा है,  स्थान भैरव आपकी ऊर्जा को खीच रहे है और आपकी सारी ऊर्जा नष्ट हो गई  है |

३.  भैरवी आपको कई जन्मों से जानती है लेकिन जब आपने इस जन्म में उनकी साधना की तो उन्होंने आपकी कठोर परीक्षा क्यों ही थी ?

उत्तर:- जो भी ज्ञान या स्थितियाँ है वह मृत्यु के बाद नष्ट हो जाता है | अगर आपने इस जीवन में कई प्रकार की साधना की है तो आपके मृत्यु के बाद वह साधना की ऊर्जा तो आपके साथ रहेगी लेकिन उसका प्रभाव नहीं होगा इसलिए आपको  फिर से वही साधना करनी पडती है, इसमें एक भेद होता है की वह साधना बहुत कम परिश्रम में या एक बार में ही सिद्ध हो जाती है|  इस जन्म में की हुई साधना की continuity अगले जन्म में नहीं होती है वह विस्मृत हो जाती है और आपको वापस से उसे करना होता है यह अलग बात है की आप कोई एक ऐसी विशेष साधना संपन्न करे जिसके द्वारा  आपकी सिद्धि प्रत्येक जीवन में स्वतः जागृत रहे नष्ट नहीं हो | जब आप अगले जन्म में वापस से उस साधना को  करते है तो शक्तियाँ वापस से परीक्षा लेती है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो जरूर देखे –