Logo

Table of Contents

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 60

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 60

१. स्वप्न में बार-बार काला नाग को देखने का क्या अर्थ है ?

उत्तर :-  जब भी हम लोग भगवान शिव की पूजा करते है तो ये जो भगवान शिव के गण है उसमें  सर्प भी सम्मिलित माने जाते  है और संपूर्ण सर्प लोक भगवान शिव की ही पूजा आराधना किया करते  है | जब  मंत्र के तरंगे उस लोक तक पहुँचती है खास कर सावन के महीने में तो नागलोक से नाग शक्ति प्रसन्न  हो कर कभी कभी उस साधक को देखने आते है इसलिए कई बार नागो के दर्शन स्वप्न में हो जाया करते है |

२. गुरूजी मुझे नींद में नीले रंग की रोशनी दिखती है और साथ में एक कुत्ता भी दिखता है, कृपया मार्गदर्शन करे |

उत्तर :- नीली रंग की रोशनी जो होती है वो माता काली की प्रतीक मानी जाती है | और नील स्वरुप माँ काली का अत्यंत शुभ माना जाता है | साथ में जो कुत्ता दिख रहा है वो भैरव जी का प्रतीक है | नील वर्ण की रोशिनी और एक कुत्ता को देखने का अर्थ माता काली की कृपया आपको मिल रही है और साथ में भैरव जी की कृपया भी आपको प्राप्त हो रही है |

३. गुरु मंत्र का जाप करते वक्त माला  संस्कारित होना आवश्यक है क्या ?

उत्तर :- देखिये हर गुरु  के  सिद्धांत अलग अलग होते  है लेकिन अगर आप  पराशक्ति मंत्र योग से  दीक्षित है तो गुरु मंत्र के लिए कोई माला संस्कारित करने की आवश्यकता नहीं है |  अगर साधारण तरीके  से माला का पूजन करते है तो आप उसका प्रयोग कर सकते है |  लेकिन तंत्र साधनाओ में माला को चैतन्य करना आवश्यक है |

अधिक जानकारी के लिए नीचे का विडियो भी देखे –
Scroll to Top