Logo

Table of Contents

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 65

साधकों के प्रश्न और उत्तर बहुत जरूरी जानकारी 65

१.  क्या हम खैट पर्वत पर ऐश्वर्या अप्सरा साधना कर के उसकी प्रत्यक्ष सिद्धि प्राप्त कर सकते है ?

उत्तर:-  खैट पर्वत आज भी अप्सराओ के लिए प्रसीद  है | मै आपको एक गोपनीय बात बताता हूँ की वहाँ एक व्यक्ति है जो उसी स्थान पर जा कर साधना करते है |  वहाँ गांव  के जो प्रधान है उनको उन्होंने मना लिया है साधना सम्पन करने के लिए,  ये पहले व्यक्ति है जो अभी उस पर्वत पर जा कर अप्सरा को सिद्ध करना चाहते है | ऐसे जितने भी गोपनीय स्थान है वहां अगर आप या कोई भी साधना करता है तो उसको सफलता जल्दी मिल सकती है |  लेकिन सिद्धि इतनी सरलता से प्राप्त नहीं होती उसके भी  कई चरण होते है |  इसके अलावा जब वो आपकी परीक्षा ले तो आपको किसी प्रकार से असफल नहीं होना होता है |  इस चीज़ के लिए भी सदैव तैयार रहना चाहिए | जरुरी नहीं की आप वहाँ केवल ऐश्वर्या अप्सरा को ही सिद्ध कर सकते है | आप वहाँ किसी भी अप्सरा की साधना कर सकते है |

२. गुरूजी, आपने गुलफाम  पारी के बारे में बहुत अच्छी  जानकारी दी थी | मेरा प्रश्न ये है की क्या हम इसके मंत्रो को ४१, ४२ दिन या फिर ४ महीने तक में सम्पन्न किया जा सकता है ? क्युकी ७ दिनों में 786 माला सम्पन कर पाना संभव नहीं है अत्यंत कठिन है |

उत्तर:-  देखिये जो तंत्र साधना होती है  उसकी नियमावली कठिन होती है और जिस प्रकार से उसका नियम होता है उसकी साधना पद्धति होती है उसी के अनुरूप करने से साधना में सिद्धि और सफलता प्राप्त होती है |

३. गुरूजी, क्या रति प्रिया यक्षिणी की साधना लम्बे समय तक की जा सकती है अगर उसे प्रत्यक्ष करना हो तो ?

उत्तर:-  हाँ, आप ऐसा बिलकुल कर सकते है |  यक्षिणियों में  भी सबसे सौम्य यक्षिणी रतिप्रिया यक्षिणी ही है, तो जैसे जिसका नाम होता है उसका वैसा ही स्वभाव होता है |

अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे का विडियो देखे –

Scroll to Top